झरिया डाकघर के जीर्णोद्धार के लिए पूर्व पार्षद ने डाक अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : झरिया के जर्जर हो चुके मुख्य डाकघर भवन के जीर्णोद्धार को लेकर मंगलवार को पूर्व पार्षद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद के प्रधान डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा से मुलाकात कर झरिया डाकघर की स्थिति से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बीते 5 सितंबर को धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने भी रांची में पोस्टमास्टर जनरल से मिलकर झरिया पोस्ट ऑफिस भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि झरिया का मुख्य डाकघर काफी जर्जर हो चुका है और कभी भी किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
इस पर प्रधान डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा ने कहा कि झरिया डाकघर भवन की स्थिति को लेकर यहां से पोस्ट मास्टर जनरल को रिपोर्ट भेज दी गई है। वहां से सहमति मिलने के बाद प्रस्ताव डाक मुख्यालय दिल्ली भेजा जाएगा, जिसके पश्चात आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित कुमार साव, मनीष कुमार श्रीवास्तव, पिंटू बर्मन, राजू प्रसाद साव, राजू वर्मा, रोशन लाल चौधरी एवं जितेंद्र स्वर्णकार मौजूद थे।