तिसरा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : मंगलवार को तिसरा थाना परिसर में प्रभारी प्रभारी सुनील कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया कि बकरीद पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।
बैठक में कहा गया कि शांति समिति के गणमान्य लोगों की अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में उनका दायित्व है कि पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं हो। मौके पर पुलिस पदाधिकारी एएसआई राजनाथ सिंह, हंशु लकड़ा, बुद्धू उरांव, श्याम नारायण यादव, श्रीराम गोराई, योगेश यादव, प्रवीर ठाकुर, रमेश महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।