विधायक रागिनी ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद) : झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिलाबनी हुचुकटांड़ में डीएमएफटी योजना मद के तहत बनने वाले ई.जी.एस./आई.सी.डी.एस सेंटर आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास झरिया विधायक रागिनी सिंह ने किया।
विधायक रागिनी ने कहा कि क्षेत्र में बच्चों एवं महिलाओं के बेहतर पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह भवन बनने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।
विधायक ने कहा कि झरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दौरान रविकांत पासवान, मोहन पांडेय, बबलू भगत, राजा राम पासवान, निर्मला पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।