झामाडा के पदाधिकारी से मिला राकोमयू का प्रतिनिधिमंडल
जलापूर्ति बाधित होने से आम जनता को हो रही परेशानी से कराया अवगत
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): झरिया क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित होने से आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए कांग्रेस नेत्री एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को झमाडा के अनुमंडल पदाधिकारी कृपाशंकर यादव से मुलाकात कर जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में पाइपलाइन लीकेज के कारण उत्पन्न जल संकट और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है तथा जलमीनार में पानी भरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि यदि सब कुछ सामान्य रहा तो आज रात तक जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में सतपाल सिंह ब्रोका , कांग्रेस नेता शिव शंकर सिंह ,अरुण रवानी, राजू गिरी, गौतम दत्ता ,मानिक चंद्रा, बगुला बनर्जी, गौरव बनर्जी आदि थे ।