रेलवे ने चलाया ‘अपनी बोतल साथ लाएं, पर्यावरण बचाएं’ अभियान

Advertisements

रेलवे ने चलाया ‘अपनी बोतल साथ लाएं, पर्यावरण बचाएं’ अभियान

डीजे न्यूज, धनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत रविवार को पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण-अनुकूल यात्रा को बढ़ावा देने हेतु रेलवे स्टेशनों पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्थापित वॉटर रीफिल पॉइंट्स एवं वाटर वेंडिंग मशीनों का व्यापक निरीक्षण किया गया, ताकि यात्रियों को कम दरों पर स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। स्टेशन परिसरों में लगे डिजिटल पोस्टर, डिस्प्ले बोर्ड एवं उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्टील, तांबे अथवा पुनः उपयोग योग्य बोतलों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्टेशनों पर सिंगल-यूज़ प्लास्टिक बोतलों के उपयोग को कम कर “अपनी बोतल साथ लाएं, पर्यावरण बचाएं” संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। इस पहल से प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को किफायती दर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी नई गति मिलेगी। सिंगल-यूज़ प्लास्टिक न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि रेलवे ट्रैक एवं ड्रेनेज सिस्टम को भी अवरुद्ध करता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top