बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

जलापूर्ति बाधित, ग्रामीण परेशान
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर पश्चिम पंचायत के मस्जिद टोला में नल जल योजना के तहत लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। वार्ड सदस्य मोहम्मद आजाद एवं ग्रामीणों ने बताया कि मस्जिद टोला, नीम टोला, पत्थर टोला आदि जगहों पर जलापूर्ति नहीं होने से भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। इस संबंध में पीएचईडी विभाग के जूनियर इंजीनियर लखीराम माझी से पूछे जाने पर उन्होंने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बातें कहीं।
—————————————-
शिविर में योजनाओं की दी गई जानकारी

बलियापुर: छाताटांड़ पंचायत के कुसबेरिया गांव में शनिवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत कैंप का आयोजन किया गया।  शिविर में जनजातीय लोगों को योजना के संबंध में जानकारी दी गई।  मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के 26, आधार कार्ड के तीन, राशन कार्ड के तीन एवं वृद्धा पेंशन हेतु तीन आवेदन प्राप्त हुए । कैंप में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पूजा कुमारी, मुखिया पति आजाद हांसदा आदि थे।
———————————————–
उप मुखिया प्रतिनिधि ने कराई प्रकाश की व्यवस्था

बलियापुर: बकरीद में प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराने के उद्देश्य से दूधिया पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अख्तर अंसारी ने पहल की है। उन्होंने  अपने निजी खर्चे से मस्जिद टोला में लाइट की मरम्मत कराई और नया लाइट भी लगवाया।  मौके पर एनुल अंसारी, नूर मोहम्मद अंसारी, इमामूल मोइन अंसारी, नसीरूद्दीन अंसारी, वाहिद अंसारी, प्रभाष मल्लिक, करन मल्लिक, शक्ति मल्लिक आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top