Advertisements
कम वर्षा वाली फसलें उगाने के लिए किया प्रेरित
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को खरीफ फसल कर्मशाला का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने इस साल वर्षा कम होने का का अनुमान जताया। ऐसी स्थिति में किसानों को कम वर्षा वाली फसलें उगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्षा कम होने की स्थिति में धान की फसलों का इंतजार न कर मक्का, उड़द, सोयाबीन, मूंग आदि फायदेमंद फसलों की ओर ध्यान देने की जरूरत है। इससे किसानों को नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कंचन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार आदि थे।