उप विकास आयुक्त ने बाघमारा में विकास कार्यों का लिया जायजा जमुआटांड आंगनबाड़ी को बनाया जाएगा मॉडल केन्द्र श्रीराम ईपीसी के कार्यों का भी किया निरीक्षण

Advertisements

उप विकास आयुक्त ने बाघमारा में विकास कार्यों का लिया जायजा

जमुआटांड आंगनबाड़ी को बनाया जाएगा मॉडल केन्द्र

श्रीराम ईपीसी के कार्यों का भी किया निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: उप विकास आयुक्त  सन्नी राज ने गुरुवार को बाघमारा प्रखंड का भ्रमण कर विभिन्न पंचायतों में संचालित विकास कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने जमुआटांड़ पंचायत में पंचायत सचिवालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण किया। मुखिया एवं ग्राम पंचायत स्वच्छता समिति को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वहीं कतरास में 15वें वित्त आयोग मद से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। जीएनएम +2 हाई स्कूल में डीएमएफटी मद से निर्मित 8 अतिरिक्त क्लास रूम भवन का जायजा लिया। उन्होंने कनीय अभियंता को इसी मानक के अनुरूप अच्छी गुणवत्ता वाले ब्रांडेड विद्युत उपकरण लगाने का निर्देश दिया।

इसके बाद उन्होंने महेशपुर-2 पंचायत में पंचायत भवन एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। नव निर्मित भवन में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महेशपुर-2 में डीएमएफटी मद से स्वीकृत नए भवन निर्माण हेतु विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य के लिए सभी आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

उप विकास आयुक्त ने कांड्रा पंचायत में पंचायत भवन एवं मुखिया द्वारा कराए गए अन्य विकास कार्यों का भी जायजा लिया गया। वहीं जलापूर्ति योजना के अंतर्गत महुदा पंचायत में श्रीराम ईपीसी द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा संवेदक को कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top