Advertisements
सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा, मांगीं अखंड सौभाग्य की मन्नतें
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर व आसपास इलाके में शनिवार को सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा की। बलियापुर, केंदुआटांड, सिंदूरपुर, बेलगड़िया, दोलाबड़ आदि गांव के वट वृक्ष के समक्ष पूजा अर्चना हेतु सुहागिनों की काफी भीड़ जुटी। पूजा अर्चना के दौरान व्रतियों ने अपनी सुहाग की रक्षा हेतु प्रार्थना की।