असंगठित मजदूर और आउटसोर्सिंग कंपनी समर्थक आमने-सामने पुलिस के हस्तक्षेप से मामला सलटा

Advertisements

असंगठित मजदूर और आउटसोर्सिंग कंपनी समर्थक आमने-सामने

पुलिस के हस्तक्षेप से मामला सलटा

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के
वेस्ट मोदीडीह कोलियरी के 38 नंबर कोल डंप में कोयला लोडिंग को लेकर गुरुवार को विवाद उत्पन्न हो गया। इस मामले में आउटसोर्सिंग कंपनी समर्थक और असंगठित मजदूर आमने सामने आ गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तेतुलमारी थाना की पुलिस, सीआईएसएफ व आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत किया।
असंगठित मजदूरों का कहना है कि 38 नंबर कोल डंप में ट्रकों में लदाई के लिए कोयला रखा गया था। कोयला लोड करने के दौरान  आउटसोर्सिंग कंपनी के समर्थक वहां आए  और काम रोक दिया।
आउटसोर्सिग समर्थकों का कहना था कि बीसीसीएल के पास बिल बकाया है और जब तक राशि का भुगतान नहीं होता तब तक  कोयला का उठाव नहीं होने देंगे।
इधर शाम को पुलिस की मौजूदगी में तेतुलमारी थाना परिसर में त्रिपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top