बिजली-पानी को लेकर महानगर भाजपा 11 जून को डीसी कार्यालय घेरेगी 

Advertisements

बिजली-पानी को लेकर महानगर भाजपा 11 जून को डीसी कार्यालय घेरेगी

 

हेमंत सोरेन इस्तीफा दें नहीं तो सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

डीजे न्यूज, धनबाद : आगामी कार्यक्रम को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर पदाधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय मे धनबाद महानगर के अध्यक्ष सरवन राय की अध्यक्षता में में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए सरवन राय ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की सरकार निकम्मी है। यह सरकार सिर्फ झारखंड के आम जनमानस की भावनाओं के साथ खेलने का काम कर रही है। हेमंत सरकार के द्वारा ना ही आम जनता को बिजली मिल पा रही है और ना ही जीवन रक्षक पानी की आपूर्ति की जा रही है। इन्हीं मूलभूत मुद्दों को लेकर हेमंत सोरेन के चिर निद्रा से सोई हुई सरकार को जगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी 11 जून को डीसी ऑफिस का घेराव करेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद महानगर के महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि आगामी 11 मई को होने वाले डीसी कार्यालय घेराव में हर मंडल से अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ता अपनी उपस्थित दर्ज करे।

बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद महानगर जिला महामंत्री रूपेश सिन्हा ने कहा की हेमंत सोरेन की इस सरकार के कार्यकाल में विधि व्यवस्था चौपट है। आम जनमानस के लिए मूलभूत आवश्यकताओं की चीजों का भी संचालन सही तरीके से सरकार नहीं कर पा रही है। बिजली बिल में बढ़ोतरी से जनता परेशान है। इस भीषण गर्मी में पेयजल की भी सुविधा जो आम जनता की मूलभूत आवश्यकताएं हैं उसकी भी पूर्ति यह सरकार नहीं कर पा रही है। इसे स्वत: संज्ञान में लेकर हेमंत सोरेन को इस्तीफा दे देना चाहिए नहीं तो सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से अजय निषाद, वीरेंद्र हसदा, कंचन चौरसिया, रीता प्रसाद, मौसम सिंह, कपूर रवानी, शिवांश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top