कतरास-बाघमारा की खबरें:-

Advertisements

कतरास-बाघमारा की खबरें:-

बाघमारा में व्यवसायी पर हमला, जख्मी

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा थाना क्षेत्र के बसवरिया (भेलाटांड़) के पास गुरुवार को हमलावरों ने व्यवसायी गोविन्द अग्रवाल व उनके भाई प्रकाश कुमार के ऊपर हमला कर जख्मी कर दिया गया। पुलिस ने जख्मी प्रकाश कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा मे भर्ती कराया, जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है। भुक्तभोगी गोविंद ने थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप अजय नापित, पंकज नापित सहित अन्य पर लगाया है। शिकायत में कहा है कि वह अपने भाई के साथ बसवरिया भेलाटांड जा रहे थे। लाठी, डंडे, लोहे के रड व कुल्हाडी से लैस उक्त लोगों ने 5 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। मना करने पर अजय नापित व पंकज नापित अन्य लोगों ने जमीन पर गिरा दिया। रड से मारकर प्रकाश का पैर तोड दिया एवं माथा पर कुल्हाडी से प्रहार कर दिया। शोरगुल सुनकर राहगीरों की भीड़ जुट गई और दोनों भाईयो को उनलोगों के चुंगल से किसी तरह बचाया। हमलावरों ने पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने कहा कि शिकायत मिली है। जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
———————————————
दो मई से लापता नाबालिग बच्ची साहेबगंज में बरामद
कतरास: बीते दो मई को बरोरा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने साहेबगंज स्टेशन से बरामद कर लिया। रेल पुलिस ने नाबालिग को बाल कल्याण समिति साहेबगंज के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से सुधार गृह भेज दिया गया। नाबालिग के परिजनों ने बताया कि मोबाइल फोन और पांच हजार रूपए लेकर वह घर से भाग  गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर  झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट से संपर्क किया। इसके बाद बरोरा थाना में शिकायत दी गई। ट्रस्ट ने जस्ट राईट फॉर चिल्ड्रन के कई अन्य ग्रूप में जानकारी साझा की। इसके बाद बच्ची को रेस्क्यू किया गया। बालिका को खोजने में आश्रय संस्था, देवघर एवं मंथन साहेबगंज का सराहनीय योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top