चाईबासा में कारवां बस चालक की लापरवाही : शिक्षक सह समाजसेवी नीलमणि प्रधान को कुचलकर किया गंभीर रूप से घायल

Advertisements

चाईबासा में कारवां बस चालक की लापरवाही : शिक्षक सह समाजसेवी नीलमणि प्रधान को कुचलकर किया गंभीर रूप से घायल

डीजे न्यूज, चाईबासा : शिक्षक और समाजसेवी नीलमणि प्रधान उर्फ नील अभिमन्यु रविवार को चाईबासा बस स्टैंड पर एक भयावह दुर्घटना के शिकार हो गए। कारवां बस ने अचानक बस को आगे बढ़ा कर उन्हें दूसरी बस से सटाकर कुचल दिया जिससे नीलमणि प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर में हड्डियों के टूटने की आवाज तक उन्होंने स्वयं सुनी।

नीलमणि प्रधान सुबह लगभग 11 बजे बड़ाजामदा के लिए चलने वाली सीटीजेन बस में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। उनके एक पैर बस की सीढ़ी पर था और दूसरा पैर जमीन पर, तभी विपरीत दिशा से आई कारवां बस ने दूसरी बस से सटाकर नीलमणि प्रधान को कुचल दिया। जिससे वह दोनों बसों के बीच में फंस गए। नीलमणि प्रधान कुछ देर तक वहीं दबे रहे। तत्पश्चात बस चालक ने रगड़कर बस को पीछे किया। इससे कंधे समेत रीढ़ में भी उन्हें गंभीर चोटें आई।

घटना के तुरंत बाद, चाईबासा के सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने मौके पर मानवीय संवेदनाओं के आधार पर नीलमणि प्रधान की मदद की और उन्हें तात्कालिक रूप से सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचाया। हड्डी चिकित्सा विशेषज्ञ के नहीं रहने की स्थिति में नीलमणि प्रधान को सनराइज अस्पताल चाईबासा में भर्ती किया गया। जहां पर प्रारंभिक इलाज तथा एक्स-रे होने के बाद प्रवीण अल्ट्रासाउंड एंड आई क्लीनिक में सीटी स्कैन किया गया। सीटी स्कैन से उनकी गंभीर चोटों की पुष्टि हुई। उनके कंधे पर मल्टीप्ल फ्रैक्चर पाए गए। साथ ही रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोटे आई है।

इस हादसे के बाद नीलमणि प्रधान ने सदर थाना, चाईबासा में बस चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान बसंत महतो, त्रिशानु राय, बासिल हेंब्रम, फाल्गुनी प्रधान, रंजन आदि मौजूद थे।

इस दुर्घटना ने स्थानीय लोगों के बीच गुस्से की लहर दौड़ा दी है, और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top