मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने बांटी राहत सामग्री, मजदूरों ने जताया आभार

Advertisements

मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने बांटी राहत सामग्री, मजदूरों ने जताया आभार

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, झरिया शाखा की महिलाओं ने मजदूर दिवस के अवसर पर चौखानी बिल्डिंग के समीप मजदूरों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान गुड़, चना, ओआरएस, सत्तू, मग और गमछा बांटे गए, जिससे भीषण गर्मी में मजदूरों को राहत मिल सके।

महिलाओं ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मजदूरों के प्रति सम्मान प्रकट करना और उनकी जरूरतों में सहयोग करना है। इस सेवा कार्य को मजदूरों ने सराहा और महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस सेवा कार्य में अध्यक्ष शीला चोखानी, सचिव शिल्पा कारीवाल, कोषाध्यक्ष सीमा सांवरिया, रूपा सुल्तानिया, निशा सपरिया, पिंकी भोजगढ़िया, प्रभा केजरीवाल, नीतू जोशी, अनीता तायल, ममता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल और सरोज मित्तल का विशेष योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top