कॉलेजों मेंआइसा ने चलाया सदस्यता अभियान

Advertisements

कॉलेजों मेंआइसा ने चलाया सदस्यता अभियान

डीजे न्यूज तिसरा, धनबाद : ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन (आइसा) धनबाद इकाई की ओर से केके पॉलिटेक्निक और एसएसएलएनटी महिला कॉलेज, धनबाद में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर संगठन के विश्वविद्यालय प्रभारी दीपक महतो ने कहा कि कॉलेजों में छात्रों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद विभिन्न कॉलेजों में मौजूद समस्याओं को लेकर संबंधित प्राचार्यों से बातचीत की जाएगी और मांग पत्र सौंपा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। कार्यक्रम में राज्य उपाध्यक्ष स्नेहा, राज्य सहसचिव रितेश मिश्रा, प्राची दुबे, चेतन नारायण, पल्लवी, आतफ सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top