लोदना में श्रमिकों ने मनाया मजदूर दिवस, कोलकर्मी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

Advertisements

लोदना में श्रमिकों ने मनाया मजदूर दिवस, कोलकर्मी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लोदना क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों में यूनियन नेता, अधिकारी और कर्मचारियों ने एक साथ श्रमिक दिवस मनाया। इस दौरान लोदना क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापित कोलकर्मी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा, अवर महाप्रबंधक परवेज आलम तथा क्षेत्रीय प्रबंधक (मा. स.) दीपक कुमार सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रमिकों के योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि मजदूरों के बिना कंपनी की कल्पना नहीं की जा सकती। मजदूर ही कंपनी की रीढ़ हैं और उनके परिश्रम के बल पर ही कंपनी लगातार ऊंचाइयों को छू रही है।

मौके पर शिवप्रताप सिंह, सरोज कुमार बनर्जी, रामजी पाण्डेय, इस्माइल मल्लिक, रानी गोस्वामी, वकील अंसारी और बदरुल हसन खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top