जर्जर अरगाघाट पुल बना खतरा, जल्द से जल्द कराएं मरम्मत : सुनील खंडेलवाल 

Advertisements

जर्जर अरगाघाट पुल बना खतरा, जल्द से जल्द कराएं मरम्मत : सुनील खंडेलवाल 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह शहर को सिरसिया, पांडेयडीह, महेशमुंडा, जामताड़ा एवं गिरिडीह–मधुपुर मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला अरगाघाट पुल इन दिनों बेहद जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। पुल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यह आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

बताया जाता है कि पुल के किनारों की रेलिंग पूरी तरह टूट चुकी है और सड़क की सतह भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही पुल की संरचना में भी कमजोरी साफ नजर आ रही है। ऐसे में हर दिन हजारों लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस पुल से गुजरने को मजबूर हैं। आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो रही हैं, जिससे स्थिति और गंभीर बनती जा रही है।

इस गंभीर मुद्दे को लेकर सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल ने झारखंड सरकार को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुल का तकनीकी निरीक्षण कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने, अस्थायी सुरक्षा उपाय लागू करने, मरम्मत या पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में भेजे गए पत्र को मो. आसिफ हसन, संयुक्त सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार को अग्रसारित कर दिया गया है।

जनहित से जुड़े इस अहम मुद्दे पर लोगों की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले इस खतरनाक पुल की स्थिति में सुधार हो सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top