बरोरा में अवैध कोयला लदा मिनी हाइवा जब्त

Advertisements

बरोरा में अवैध कोयला लदा मिनी हाइवा जब्त

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सीआइएसएफ की टीम ने शनिवार की देर रात पोयर बरोरा के समीप अवैध कोयला लोड मिनी हाइवा को पकड़कर बरोरा पुलिस को सौंप दिया। बल को देख चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने बताया कि बल की लिखित शिकायत के आलोक में वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
क्यूआरटी टीम गश्ती कर रही थी। अवैध कोयला लेकर जा रही मिनी हाइवा के चालक की नजर टीम पर पड़ी। चालक वाहन को रोड पर ही छोड़कर चाबी लेकर भाग खड़ा हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top