वादाखिलाफी बर्दाश्त नहीं, पानी हर हाल में दिलाएंगे : चंद्रदेव महतो

Advertisements

वादाखिलाफी बर्दाश्त नहीं, पानी हर हाल में दिलाएंगे : चंद्रदेव महतो

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : सिंदरी बस्ती में पेयजल संकट एवं हर्ल प्रबंधन की वादाखिलाफी के खिलाफ जारी धरना-प्रदर्शन का आज दूसरा दिन पहले से अधिक जनसमर्थन के साथ सम्पन्न हुआ। भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग एवं ग्रामीण धरना स्थल पर डटे रहे, जिससे आंदोलन की व्यापकता और दृढ़ता साफ नजर आई।

धरना स्थल पर पहुंचे सिन्दरी के माननीय विधायक श्री चन्द्रदेव महतो ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “पिछले वर्ष भी पेयजल के लिए आंदोलन हुआ था। उस समय हर्ल प्रबंधन ने अगले वित्तीय वर्ष में पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक वह पूरा नहीं हुआ। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस क्षेत्र से हर्ल का पानी गुजरता है, वही क्षेत्र आज प्यासा है।”

उन्होंने आंदोलन को और अधिक तेज व व्यापक बनाने का आह्वान करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को हर्ल गेट तक ले जाया जाएगा। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि सिन्दरी बस्ती, मल्लिक टोला, निमटांड़ एवं छोटा डोमगढ़ में हर हाल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।

विधायक ने हर्ल प्रबंधन पर रोजगार, चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं में भी केवल आश्वासन देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण हंडी-बर्तन के साथ हर्ल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

कार्यक्रम में छोटन चटर्जी, जयदेव पाल, सुरेश प्रसाद, राजू पांडे, बैद्यनाथ रजवार, भैरव मंडल, मिथुन मंडल, पिंटू मल्लिक, विजय बाउरी, धनंजय, प्रकाश, मिठू, मृणाल, मनोज, पीयूष, बसंत, तुम्पा चटर्जी, बालिका मल्लिक, काजोला मल्लिक, तृप्ति रानी पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

भाकपा (माले) ने स्पष्ट किया है कि जब तक सिन्दरी बस्ती में पेयजल की स्थायी व्यवस्था नहीं होती, तब तक यह जनसंघर्ष जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर इसे और उग्र रूप दिया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top