वेदांता प्लांट हादसे में सिंदरी के तरुण ओझा का निधन

Advertisements

वेदांता प्लांट हादसे में सिंदरी के तरुण ओझा का निधन

सिंदरी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : वेदांता पावर प्लांट, छत्तीसगढ़ में हुए प्लांट दुर्घटना में सिंदरी के प्रसिद्ध सामाजिक युवक तरुण ओझा उर्फ चूली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दुखद घटना को लेकर भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह के आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने तरुण ओझा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने कहा कि तरुण ओझा बचपन से ही सिंदरी में सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे और समाज के हर वर्ग के साथ उनका अच्छा संबंध था। उन्होंने कहा कि इस आकस्मिक दुर्घटना में उनकी मृत्यु से सिंदरीवासियों को गहरा सदमा लगा है और यह अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

श्रद्धांजलि सभा में जितेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार रंजन, फिरोज खान, मंतोष दा, जितेंद्र कुमार सिंह, सागर हुसैन, राकेश रंजन, संजय कुमार, बसंत सिंह, सिंटू सिंह, मनीष कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top