धनबाद रेल मंडल में लगा संरक्षित विरासत वस्तुओं की प्रदर्शनी सभ्यता, संस्कृति और इतिहास की जीवंत पहचान है धरोहरें: डीआरएम

Advertisements

धनबाद रेल मंडल में लगा संरक्षित विरासत वस्तुओं की प्रदर्शनी

सभ्यता, संस्कृति और इतिहास की जीवंत पहचान है धरोहरें: डीआरएम

डीजे न्यूज, धनबाद: ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों के महत्व को समझने  तथा उनके संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 18 अप्रैल को विश्वभर में ‘विश्व विरासत दिवस’ (अंतर्राष्ट्रीय स्मारक एवं स्थल दिवस) मनाया जाता है।
इस दिवस के अवसर पर धनबाद रेल मंडल में संरक्षित विभिन्न विरासत वस्तुओं एवं रोलिंग स्टॉक की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  प्रदर्शनी में स्काउट एंड गाइड एवं स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को विरासत वस्तुओं एवं रोलिंग स्टॉक के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही इस वर्ष की थीम “संघर्षों और आपदाओं के संदर्भ में जीवित विरासत के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया” के अनुरूप विरासत संरक्षण के प्रति जागरूक एवं सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया गया।
डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने कहा कि ये धरोहरें केवल संरचनाएँ नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और इतिहास की जीवंत पहचान हैं। युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं या अन्य संकटों के समय हमारी सांस्कृतिक विरासतों की सुरक्षा हेतु पूर्व तैयारी एवं त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है।
मौके पर पूर्व मध्य रेल महिल कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा प्रिया मिश्र सहित संगठन की अन्य सदस्य, अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top