झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा कल 46 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी

Advertisements

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा कल

46 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी

डीजे न्यूज, धनबाद: रविवार, 19 अप्रैल को जिले के 46 परीक्षा केंद्रों पर झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा – 2025 आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी  लोकेश बारंगे ने 46 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में परीक्षा अवधि तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि निषेधाज्ञा के दौरान सभी 46 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में अनावश्यक भीड़ लगना, अवैध रूप से मटरगश्ती करना, ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करना, अनाधिकृत रूप से हथियार लेकर चलना, कदाचार से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि एवं वास्तु का उपयोग करने इत्यादि को प्रतिबंधित किया गया है।

यह निषेधाज्ञा रविवार, 19 अप्रैल को परीक्षा अवधि के दौरान लागू रहेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top