इलाज के दौरान कोल कारोबारी शुभम की मौत, चार खोखा बरामद
सोनारडीह के कोयरीडीह में अपराधियों ने मारी थी गोली
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सोनारडीह ओपी क्षेत्र के कोयरीडीह निवासी शुभम यादव (27 वर्ष) की मौत देर रात इलाज के दौरान असर्फी अस्पताल धनबाद में हो गई। शुक्रवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर शुभम को गोली मारी थी। उसे सिर और पेट में गोली लगी थी। मृतक कोयला कारोबारी और जमसं के पदाधिकारी भी था। मूलत: बिहार के जमुई के रहने वाला मृत शुभम अविवाहित था। उस पर कई अपराधिक मामले दर्ज है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। इधर घटना के बाद बाघमारा एसडीपीओ पीके सिंह सहित क ई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर तहकीकात की। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है। घटना के समय शुभम के घर पर उसके अलावा उसकी दादी मौजूद थी। पुलिस ने मृत शुभम के दादी से आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृत शुभम अवैध कोयला खनन के खिलाफ था। अवैध उत्खनन के खिलाफ वह हमेशा आवाज उठाया करता था।