बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण

Advertisements

बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण

डीजे न्यूज, धनबाद: उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड में शुक्रवार को सत्र 2026-27 में अध्ययनरत बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ने कहा कि सरकार द्वारा हरेक साल अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूली बैग उपलब्ध कराया जाता है। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बाल संसद के  समस्त  मंत्रियों  व सदस्यों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर राजकुमार यादव, सरोज बड़ा, पशुपति महतो, प्रेमचंद प्रमाणिक, सूरज कुमार, विक्रम तुरी,  नंदिता मल्लिक, सबिता कुमारी,कृष्णा कुमार, यशोदा कुमारी, सोनिया, सावित्री, रवि, रूबी, सिमरन, पिंकी, मोहित आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top