जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : आनंद महतो

Advertisements

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : आनंद महतो
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : सोमवार को मनोहरटांड़, सिंदरी स्थित माले कार्यालय में जलियांवाला बाग हत्याकांड के अमर शहीदों की बेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में माले के पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि जलियांवाला बाग की घटना में जनरल डायर की भूमिका जैसी मानसिकता आज भी दिखाई दे रही है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को जनविरोधी, मजदूर विरोधी एवं किसान विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि नीतियों के कारण आम जनता महंगाई से त्रस्त है और जीवन यापन कठिन हो गया है।
उन्होंने कहा कि रसोई गैस से लेकर पेट्रोल तक के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और “अच्छे दिन” का सपना दिखाकर लोगों को भ्रमित किया गया है। देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेला जा रहा है, जिसका माले विरोध करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जलियांवाला बाग के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना जरूरी है।
कार्यक्रम का संचालन राजीव मुखर्जी ने किया तथा अध्यक्षता सुरेश प्रसाद ने की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं सिंदरी के पूर्व विधायक कॉमरेड आनंद महतो, सिंदरी नगर सचिव राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, सुरेश प्रसाद, सहदेव सिंह, छोटन चटर्जी, गुरिंची महतो, मंगल महतो, दशरथ ठाकुर, दीपेंद्र झा, बाबू राजा, राजू पांडे, प्रदीप पाल, ओमप्रकाश राम, दिलीप विश्वकर्मा, जितेंद्र शर्मा, मुखिया भानु रजक, सुभाष हांसदा, गोपाल महतो, राजेश मुखर्जी, राजू पांडे, शुभम सिंह, राजू बावड़ी, बबलू महतो, दीपक महतो, दिलीप विश्वकर्मा, पूरन सिंह, मिथुन मंडल, विनोद महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसके अलावा कार्यक्रम में सिंदरी नगर सचिव राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, सुरेश प्रसाद, सहदेव सिंह, छोटन चटर्जी, विंरिंची महतो, मंगल महतो, दशरथ ठाकुर, नीपेंद्र झा, बाबू राजा, किस्टो महतो, मनोज रवानी, राकेश रवानी, राजू पांडे, प्रदीप पाल, ओमप्रकाश राम, दिलीप विश्वकर्मा, जितेंद्र शर्मा, मुखिया भानु रजक, सुभाष हांसदा, गोपाल महतो, राजेश मुखर्जी, राजू पांडे, शुभम सिंह, राजू बावड़ी, बबलू महतो, दीपक महतो, दिलीप विश्वकर्मा, पूरन सिंह, मिथुन मंडल, विनोद महतो, तनु चौधरी, जीतू सिंह, अजीत मंडल, अर्जुन ठाकुर, किस्तों महतो, आजाद आदि लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top