बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-
बाबा साहब के योगदान और संघर्ष गाथा पर हुई चर्चा

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व संध्या पर सोमवार को प्रर्जन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब की जीवनी पर विस्तार ढंग से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने देश एवं समाज के लिए उनके योगदान तथा संघर्षों पर चर्चा की। इस दौरान बाबा साहब के विचारों एवं उनके सामाजिक न्याय के रास्ते को अपनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं में प्राचार्ज डॉक्टर सजल बनर्जी के अलावा अन्य प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं शामिल थे।
———————————————–


स्कूल रुआर की सफलता को प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न

बलियापुर: स्कूल रुआर बैक टू स्कूल कैंपेनिंग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने की। बैठक में विभिन्न गांव के अनामांकित बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने तथा नामांकित बच्चों को स्कूल में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की रणनीति बनाई गई। अगले 21 दिनों तक प्रभात फेरी, शिशु गणना, पेंटिंग,भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता आदि आयोजित करने पर बल दिया गया। बैठक में उप प्रमुख आशा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाष चंद्र दास, सीओ मुरारी नायक, बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, स्वप्न कुमार महतो, विभिन्न पंचायत के मुखिया तथा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षक मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top