कामयाबी पाने के लिए बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करना जरूरी
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती के पूर्व संध्या पर सोमवार को राजगंज इंटर कॉलेज में वाणिज्य संकाय की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में विचार रखते हुए वरिष्ठ शिक्षक डॉ इरफान अहमद ने कहा कि उनके आदर्शो पर चलकर ही कामयाबी हासिल की जा सकती है।
वाणिज्य के व्याख्याता सोमनाथ केशरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि
हर प्रकार की बाधा को पार करते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़ाई की और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की ।
बाबा साहब ने समाज से छुआछूत को समाप्त करने हेतु कई कार्य किए।
वे विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद्
दार्शनिक, लेखक, पत्रकार, समाजशास्त्री,
मानवविज्ञानी थे।
समारोह में वाणिज्य की छात्रा रोशनी कुमारी, कला के छात्र अभिषेक कुमार दास ने भी सम्बोधित किया।
मंच संचालन वाणिज्य के व्याख्याता बसंत कुमार महतो ने और धन्यवाद ज्ञापन हिन्दी की शबनम परवीन ने किया।