कड़ी निगरानी में उत्पाद सिपाही परीक्षा, उपायुक्त ने केंद्रों व कंट्रोल रूम का लिया जायजा

Advertisements

कड़ी निगरानी में उत्पाद सिपाही परीक्षा, उपायुक्त ने केंद्रों व कंट्रोल रूम का लिया जायजा

डीजे न्यूज, देवघर : जिले में झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सफल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने रविवार (12 अप्रैल 2026) को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सबसे पहले समाहरणालय स्थित केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि तकनीक के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके उपरांत उपायुक्त ने सेंट मैरी गर्ल्स हाई स्कूल, एएस कॉलेज, बाज़ला महिला कॉलेज, देवसंघ नेशनल स्कूल तथा एसकेपी विद्या विहार में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों को सघन तलाशी एवं बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश देने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा, ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और गरिमा बनी रहे।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top