सरिया में बीसी संघ की बैठक : एकता और संगठन विस्तार पर जोर

Advertisements

सरिया में बीसी संघ की बैठक : एकता और संगठन विस्तार पर जोर

डीजे न्यूज, सरिया(गिरिडीह) : रविवार को सरिया में बैंक ऑफ इंडिया बीसी संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और आपसी एकजुटता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त बैंक कैशियर खुबलाल मिस्त्री ने की, जबकि संचालन परमानंद बर्णवाल ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अजय बर्णवाल एवं महासचिव रंजीत पांडेय उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है, इसलिए सभी सदस्यों को मिलकर कार्य करना चाहिए, जिससे आने वाले समय में संगठन और प्रभावी बन सके।

इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का श्रम एक्ट के तहत पंजीकरण हो चुका है, जो बीसी साथियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही 26 अप्रैल को बोकारो में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा हुई तथा नए सदस्यों को प्रमाणपत्र एवं पहचान पत्र वितरित किए गए। सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन के प्रति पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सदस्यता अभियान के लिए सुनील पांडेय को प्रभारी नियुक्त किया गया।

इस मौके पर किशुन प्रसाद कुशवाहा, भगवती देवी, मो. नियाजुद्दीन, मो. जसीमुद्दीन, राजेश वर्मा, अजय वर्मा, सुमित कुमार, निशांत कुमार, रवि कुमार शर्मा, अनूपा कुमारी, प्रकाश साहू, विश्वनाथ यादव, दुलारचंद महतो, अर्जुन वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top