तीन साल के बाद फिर से  चालू हुआ जिनागोरा लोडिंग प्वाइंट, 500 मजदूरों को मिला रोजगार

Advertisements

तीन साल के बाद फिर से  चालू हुआ जिनागोरा लोडिंग प्वाइंट, 500 मजदूरों को मिला रोजगार

डीजे न्यूज, धनबाद: बीसीसीएल के साउथ तिसरा, नॉर्थ तिसरा एवं जिनागोरा कोलियरी क्षेत्र में पिछले लगभग तीन वर्षों से बंद पड़े जिनागोरा एमडीओ लोडिंग पॉइंट को पुनः चालू कर दिया गया है। झरिया विधायक रागिनी सिंह और मेयर संजीव सिंह के सार्थक प्रयासों से इस लोडिंग पॉइंट के दोबारा शुरू होने पर करीब 500 मजदूरों को पुनः रोजगार मिलने का रास्ता खुल गया है, जिससे मजदूरों एवं उनके परिवारों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह स्वयं लोडिंग पॉइंट पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और हालात की जानकारी ली। इसके बाद नारियल फोड़कर विधिवत रूप से लोडिंग कार्य का शुभारंभ कराया। इसके साथ ही मजदूरों ने उत्साह के साथ कार्य प्रारंभ कर दिया और गाड़ियों की धुलाई सहित अन्य प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिए गए। लंबे समय से रोजगार के अभाव से जूझ रहे मजदूरों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मेयर और विधायक के प्रति आभार जताया।

इस पहल को जेएमएम, कांग्रेस, राजद, जनता मजदूर संघ सहित अन्य मजदूर संगठनों ने  मजदूर हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि लोडिंग पॉइंट के चालू होने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top