बलियापुर की खबरें:-
भाकपा माले की बैठक में बनी रणनीति
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): किसान संग्राम समिति कार्यालय में रविवार को भाकापा माले कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में जालियांवाला बाग हत्याकांड दिवस पर 13 अप्रैल को सिंदरी तथा 14 अप्रैल को शहीद गुरुदास चटर्जी की शहादत दिवस पर गोविंदपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक आनंद महतो ने दोनों कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
मौके पर गणेश महतो, सीमा देवी, संतोष रवानी, काशीनाथ मंडल, आधार सहीस, प्रदीप उपाध्याय, देवाशीष पांडे, हीरालाल मोदक, कृष्णा दा के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
———————————————–
नहाय-खाय के साथ भक्तों ने की भगवान शिव की आराधना
बलियापुर: बलियापुर व आसपास इलाकों में चड़क पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पूजनोत्सव में संजोत के अवसर पर रविवार को शिव भक्तों ने नहाय खाय के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की। चैत्र महीना के संक्रांति के मौके पर सिंदूरपुर, बाघमारा, शिवपुर, घड़बड़, सामलापुर, छाताबाद, रघुनाथपुर, कुसमाटांड़, अलकडीहा, पलानी, डांगी, धोखरा आदि गांव में चड़क पूजा की धूम है। पहले दिन पाट भोक्ता का परिभ्रमण करवाया गया।
————————————————-
श्रद्धा विश्वास और भक्ति का मार्ग दिखताती है सत्य की अनुभूति
बलियापुर: बलियापुर कुम्हार टोला में चल रहे श्री रामचरित मानस कथा यज्ञ के दूसरे दिन रविवार को कथा व्यास मालविका वैष्णव का प्रवचन सुनने के लिए श्रोताओं की काफी भीड़ जुटी। कथा व्यास ने बाल कांड के अत्यंत महत्वपूर्ण प्रसंग पर आधारित भावपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया। भगवान शिव -पार्वती संवाद, एवं श्री राम के दिव्य स्वरूप की महिमा पर विस्तार ढंग से प्रकाश डाला। कथा के दौरान यह बताया गया किस प्रकार माता सती जी के मन में उत्पन्न संशय , भगवान शिव द्वारा दिए गए उपदेश और अंतत सत्य की अनुभूति हमें जीवन में श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का मार्ग दिखाती है। कथा व्यास के प्रवचन सुन श्रोता भाव विभोर हो गए ।
————————————————
कुंज मिलन के साथ हरि कीर्तन का समापन
बलियापुर: कोनारटांड़ में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का समापन कुंज मिलन के साथ रविवार को हुआ। गायिका मिठू दास का प्रवचन सुनने के लिए श्रोताओं की काफी भीड़ जुटी। आरती एवं 52 भोग का आयोजन किया गया। संपन्न कराने में कमेटी के विद्याधर महतो, भोलानाथ प्रमाणिक, शंकर प्रमाणिक, मुक्तेश्वर महतो, दिनेश महतो, सुरेश महतो, शंकर महतो, मानिक प्रमाणिक, विजय चौधरी, गौरी नाथ आदि का योगदान रहा।
———————————————
सिंदरी विधायक से मिला सहायक अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल
बलियापुर:
झारखंड राज्य आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सहायक अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो से उनके आवास पर भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के नाम आठ सूत्री मांगपत्र विधायक को सौंपा। मांगों पर जल्द ही विचार नहीं किए जाने पर 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना प्रदर्शन करने की बातें कही गई है।
संघ के सहायक अध्यापक संजय कुमार सिंह, अभिजीत सरकार, विनोद चौधरी, ईश्वर रजवार, रंजीत कुमार मोदक, मुकेश कुमार सिंह, भादो देवी, आराधना देवी आदि थे।