सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई डीसी व एसएसपी ने किया सरकारी जमीनों का निरीक्षण

Advertisements

सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

डीसी व एसएसपी ने किया सरकारी जमीनों का निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद:
उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने रविवार को जिले के विभिन्न अंचलों के अंतर्गत आने वाली सरकारी जमीनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी भूमियों पर हो रहे अवैध कब्जों पर कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने धनबाद सदर अंचल तथा गोविंदपुर अंचल अंतर्गत 8 लेन समीप तथा बीबीएमकेयू यूनिवर्सिटी के समीप सरकारी प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए चिह्नित जमीनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अवैध कब्जा पाई गई। उपायुक्त ने इसे सरकारी संपत्ति का उल्लंघन बताते हुए अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि वे मापी करवाकर अतिक्रमणकारियों को नोटिस तामिल करें।

विकास कार्यों के लिए भूमि सुरक्षित करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं से मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है ताकि इन जमीनों का उपयोग स्कूल, कॉलेज,अस्पताल और अन्य जनहितकारी योजनाओं के लिए किया जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन सार्वजनिक संपत्ति है और इस पर किसी भी प्रकार का निजी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में एक इंच भी सरकारी भूमि अतिक्रमित न हो।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी  प्रभात कुमार, अंचलाधिकारी धनबाद  राम प्रवेश, अंचलाधिकारी गोविंदपुर  धर्मेंद्र दुबे मौजूद रहें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top