मकान सूचीकरण व गणना कार्य के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

Advertisements

मकान सूचीकरण व गणना कार्य के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

डीजे न्यूज, धनबाद:  भारत की जनगणना के तहत प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सफल क्रियान्वयन हेतु फील्ड ट्रेनर्स (FT) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 11 अप्रैल से 13 अप्रैल एवं 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक दो बैचों में संपन्न होगा।
प्रशिक्षण का आयोजन झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकरण (JMADA), धनबाद के प्रथम सभागार कक्ष में किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर आयुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, धनबाद ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना देश की आधारभूत योजना निर्माण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए सभी फील्ड ट्रेनर्स को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त सह मास्टर ट्रेनर, सहायक नगर आयुक्त सह चार्ज पदाधिकारी (वार्ड संख्या 01 से 55), सभी सहायक चार्ज पदाधिकारी एवं जनगणना कोषांग के सभी कर्मी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण एवं गणना से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं प्रायोगिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जिससे आगामी जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top