मंडल रेल प्रबंधक ने किया नवनिर्मित आधुनिक विश्रामगृह का उद्घाटन
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद मंडल में अधीनस्थ रेल कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आधुनिक विश्रामगृह का विधिवत उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने शुक्रवार को किया। यह विश्रामगृह राँगाटाड़ स्थित रेल अधिकारी विश्रामगृह के समीप अवस्थित है, जिससे इसकी पहुंच सुगम एवं उपयोगिता अत्यंत प्रभावी होगी।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यह विश्रामगृह कर्मचारियों के कल्याण एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से धनबाद मंडल के साथ-साथ अन्य मंडलों से आने वाले रेल कर्मचारियों को भी आरामदायक एवं सुरक्षित ठहरने की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी। यह विश्रामगृह कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण विश्राम प्रदान करने के साथ-साथ उनके कार्य निष्पादन में दक्षता एवं मनोबल वृद्धि में भी सहायक सिद्ध होगा। नव-निर्मित इस विश्रामगृह में स्वच्छता, सुरक्षा एवं आवश्यक आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि कर्मचारियों को एक सुखद एवं घर जैसा वातावरण मिल सके। इस नवनिर्मित विश्रामगृह में चार कमरों में आठ बेडों की तथा दो किचनों के साथ-साथ डाइनिंग स्पेस की भी वयवस्था की गयी है। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
मंडल रेल प्रबंधक ने किया नवनिर्मित आधुनिक विश्रामगृह का उद्घाटन
Advertisements