जोगता नागरिक समिति ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): जोगता नागरिक समिति के तत्वावधान में गुरुवार को टाटा सिजुआ सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। उदघाटन नगर निगम वार्ड संख्या छह की पार्षद कल्पना महतो ने किया। शिविर में रूबी जेनरल हॉस्पिटल कोलकाता के चिकित्सकीय टीम ने लोगों के हार्ट, शूगर और ब्लड प्रेशर की जांच की। चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवन जीने की टिप्स लोगों को दिए। स्वास्थ्य जांच रूबी जेनरल अस्पताल के डा. सौभिक कांजीलाल (कार्डियोलाजिस्ट), डा. विपिन प्रमाणिक (ओनकोलाजी) ने की। टीम में सहायक प्रबंधक मार्केटिंग रूपक पोद्दार, एक्जीक्यूटिव प्रबंधक मो. फैजान इकबाल, मुजाहिद शाह, मो. मुमताज, आफताब, पंकज, ममता थे। मौके पर राकोमयू नेता नयन चांद महतो, झामुमो नेता सुमित महतो, सत्येंद्र प्रसाद, शंभू प्रसाद आदि मौजूद थे। शिविर को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा, मन्नू महतो, मो. मोबिन, श्रीधर पांडेय, अजय चौहान, हसीब खान, निर्मल कुमार आदि सक्रिय थे।