



राजगंज में शांति समिति की बैठक, कानून व्यवस्था पर दिया गया जोर
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज थाना के नए थानेदार संजीव झा ने बुधवार को शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक की। शुरुआत परिचय सत्र के साथ हुई।
थाना प्रभारी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध को होने से पहले रोकने का हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। इसके बावजूद यदि कोई अपराध घटित होता है, तो दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।
इस अवसर थानेदार संजीव कुमार झा व कतरास इंस्पेक्टर रूस्तम अंसारी ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के लोगों की शांतिप्रियता बरकरार रहेगी। अपराध होने के पूर्व निरोधात्मक कार्रवाई होगी। अपराध करने वाले बचेगें नहीं व निर्दोष फसेगें नहीं। नशाखोर, लफूआ व स्टंटबाज बाईकर्स बख्से नहीं जाएगें। बाजार में गंदगी फैलाने वालों व जाम पर अंकुश लगेगा। बैठक में अमर तिवारी, प्रमोद चौरसिया, हीरालाल महतो, मो फहीम, रविंद्र दे, सुरज सोनी, कौशल्या देवी, रेवती रमन, मो जैनुल, अजय राम, महेन्द्र प्रसाद, संदीप अग्रवाल, प्रवीण चौधरी, पुनम देवी, मुन्नी देवी, दिवाकर तिवारी, मो सफीक इत्यादि ने जनसमस्या रखी। अध्यक्षता थाना प्रभारी द्वारा की गई, जबकि संचालन प्रमोद चौरसिया ने किया।
बैठक में बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया।


