अपहरण के मामले में दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Advertisements

अपहरण के मामले में दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : मनियाडीह थाना अंतर्गत डंडाटांड़ गांव निवासी टिंकू साव द्वारा बैद्यनाथ कुमार महतो नामक 33 वर्षीय एक युवक बाघमारा के हरिना गांव निवासी को मंगलवार के देर रात्रि घर में बुलाकर मारपीट करने एवं रात में ही हत्या करने के नियत से अपहरण कर गिरिडीह जिला के पीरटांड़ क्षेत्र स्थित बोडा पहाड़ी ले जाने के एक मामला को लेकर मनियाडीह पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाघमारा के हरिना निवासी बैजनाथ कुमार महतो का टुंडी प्रखंड अंतर्गत मनियाड़ीह थाना क्षेत्र स्थित डंडाटांड़ गांव निवासी टिंकू साव के साथ दोस्ती था तथा दोनों के एक दूसरे के घर आना-जाना भी था इसी को लेकर मंगलवार की शाम 7:30 बजे दोनों के बीच फोन पर हुई बातचीत के दौरान टिंकू साव ने बैजनाथ महतो को अपने घर बुलाते हुए कहा कि उसके लिए आठ नंबर का एक स्पोर्ट्स शू लेते हुए आना है उसके आग्रह पर बैजनाथ मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे जूता लेकर उसके घर पहुंचा इसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई और टिंकू की पत्नी रेखा देवी द्वारा दोनों को खाना खिलाया गया। इसके बाद टिंकू अपने गांव के कुछ लोगों को बुलाकर घर ले आया और बैजनाथ को पड़कर एक कमरे में बंद कर दिया तथा उसके साथ जमकर मारपीट की गई। वे लोग बैजनाथ पर रेखा देवी के साथ गलत संबंध होने का आरोप लगा रहे थे। इसके बाद टिंकू एवं अन्य सभी लोग मिलकर बैजनाथ को रस्सी से बांधकर पीरटांड़ क्षेत्र स्थित बोडा पहाड़ी ले गए वहां भी उसके साथ जमकर मारपीट किया गया इसी क्रम में किसी तरह बैजनाथ ने अपने मोबाइल से अपनी पत्नी को घटना की सूचना दिया इसके बाद उसकी पत्नी द्वारा घटना की जानकारी मनियाडीह थाने को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात को ही मनियाडीह बरवाअड्डा राजगंज एवं टुंडी चार थाने की पुलिस मिलकर बोडा पहाड़ी में तलाशी अभियान चलाया पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी लोग बैजनाथ को लेकर पास में ही स्थित एक प्राथमिक स्कूल के पास जाकर छुप गए ढूंढते हुए जब पुलिस स्कूल के पास पहुंचे तो पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग गए तथा वहां से केदार साव एवं मुकेश साव को पकड़ लिया गया जबकि बैजनाथ महतो को रस्सी से बंधे हुए अवस्था में बोडा पहाड़ी स्कूल से बरामद की गई। घटना को लेकर बैधनाथ महतो के फर्द बयान पर हत्या के नियत से अपहरण करने की एक मामला दर्ज करते हुए घटनास्थल से पकड़े गए केदार साव एवं मुकेश साव को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हालांकि गांव में ऐसी भी चर्चा है कि बैजनाथ महतो उसी क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी का मुंशी है इसी क्रम में उसकी दोस्ती टिंकू साहब से हुई थी तथा टिंकू साव की पत्नी से उसका अवैध संबंध था इसी के परिपेक्ष में उक्त घटना घटी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top