निजी वाहन चालक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत ईको वाहन के अंदर मिला शव, बरोरा थाना क्षेत्र का मामला

Advertisements

निजी वाहन चालक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत

ईको वाहन के अंदर मिला शव, बरोरा थाना क्षेत्र का मामला

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): एक माह के लिए ईको वाहन चलाने का जिम्मा लेने वाले सोनारडीह निवासी सेलजानंद झा उर्फ चीकू की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में हो गई। शुक्रवार को उसका शव बरोरा थाना क्षेत्र के सिंदवारटांड़ में खड़ी ईको वाहन के अंदर मिला।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात की। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। पुलिस मामले की हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
थाना प्रभारी साधन कुमार ने बताया कि मृतक के दोस्त से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
ईको वाहन सिंदवारटांड़ निवासी नरेश शर्मा की बताई जाती है। उनका यह वाहन मुंबई में था। वाहन मालिक ने सेलजानंद को वाहन लाने के लिए मुंबई भेजा था। उन्होंने एक माह के लिए वाहन चलाने की जिम्मेवारी सौंपी थी। वाहन मालिक इसी गाड़ी से शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली जाने वाले थे।
मृतक के दोस्त सूरज रवानी ने बताया कि गुरुवार रात 8 बजे सेलजानंद झा ने फोन कर मुराईडीह हटिया बाजार के पास बुलाया था। वहां जाने पर देखा कि सेलजानंद गाड़ी चलाने की स्थिति में नहीं था। सेलजानंद ने सूरज से गाड़ी सिंदवारटांड नरेश शर्मा के घर पहुंचाने को कहा। सूरज ने गाड़ी और सेलजानंद को सुरक्षित वहां पहुंचा दिया तथा चाभी गाड़ी मालिक को सौंप दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top