विधायक सरयू राय ने किया टंडाबाड़ी का दौरा भू धंसान स्थल का किया निरीक्षण, प्रभावितों की समस्याओं से हुए अवगत विधायक सरयू ने कहा-घटना के लिए बीसीसीएल और जिला प्रशासन जिम्मेदार

Advertisements

विधायक सरयू राय ने किया टंडाबाड़ी का दौरा

भू धंसान स्थल का किया निरीक्षण, प्रभावितों की समस्याओं से हुए अवगत

विधायक सरयू ने कहा-घटना के लिए बीसीसीएल और जिला प्रशासन जिम्मेदार

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय शुक्रवार को सोनारडीह के टंडाबारी बस्ती पहुंचे। बीते दिनों टंडाबाड़ी भू धंसान से तीन लोगों की जान चली गई थी।
विधायक सरयू ने भू धंसान स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से भेंट कर घटना की जानकारी ली। प्रभावितों के आपबीती से भी अवगत हुए।
सरयू राय ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के साथ-साथ उचित मुआवजा देने पर जोर दिया। उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि मामले को सदन में उठाऊंगा। हालांकि उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सदन में पूछे गए/उठाए गए सवालों का सही सही जवाब नहीं मिलता है।

प्रभावितों ने गिनाई समस्याएं
स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के बाद से सुबह शाम बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से खाना तो दिया जा रहा है, लेकिन पुनर्वास के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।  हम लोग खुले आसमान के नीचे रहने के लिए विवश हैं। जाए तो कहां जाएं और करें तो क्या करें। आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि यहां कभी भी घटना घट सकती है, इसलिए घर में न रहकर बाहर में रहना पड़ रहा है।
विधायक सरयू के साथ बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, जदयू के प्रदेश महासचिव नेता उदय कुमार सिंह सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top