



सीआइएसएफ जवान ने की कर्मी के साथ दुर्व्यवहार
कार्य बहिष्कार कर कर्मियों ने किया प्रदर्शन
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के
कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के ड्रील ऑपरेटर गुल्लू नोनियां के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के मामले ने तुल पकड़ लिया। शुक्रवार को सहयोगी कर्मियों ने चार नंबर हाजिरी घर के समीप प्रदर्शन कर कार्य का बहिष्कार कर दिया। प्रदर्शनकारी सीआईएसएफ जवान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।
इस दौरान कर्मियों ने एसीएम अजीत पासवान व बिनोद कुमार का घेराव किया। इस संबंध में पीड़ित ऑपरेटर ने प्रबंधन को पत्र देकर कार्रवाई की मांग भी किया है। भुक्तभोगी ने बताया कि घटना गुरुवार की दूसरी पाली की है। वह ड्रिल मशीन ऑपरेटिंग करने के बाद उसे खड़ा कर दिया व विभाग के कर्मी को मशीन का डीजल मापी करने की बात कही। इसी बीच सीआईएसएफ जवान ने वहां आकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। इस दौरान उक्त जवान ने कर्मी के मुंह पर एक घुस्सा भी चला दिया। उन्होने कहा प्रबंधन हमलोग को सुरक्षा मुहैया कराए अन्यथा कार्य पर वापस नहीं लौटेंगे। सूचना पाकर कोलियरी मैनेजर जयंत कुमार वहां पहुंचे और कर्मियों को समझने का प्रयास किया लेकिन वे लोग अपनी मांगो पर अड़े रहे। करीब चार घंटे के बाद एजेंट वाईके खान ने उक्त जवान के खिलाफ कार्यवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी कर्मी शांत हुए और काम पर लौटे।
मौके पर पार्षद सह बिजखामसं के सचिव राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह, भोला सिंह, ईश्वर चौहान, उमेश रविदास, अनिल प्रसाद, अनंत लाल महतो, नमन बाउरी, नरेश रजक, रविकांत टुडू, महेंद्र तुरी, कृष्णा भुइंया आदि उपस्थित थे।



