भाजपा की नकारात्मक राजनीति हुई उजागर: सीपीएम

भाजपा की नकारात्मक राजनीति हुई उजागर: सीपीएम

डीजे न्यूज, रांची:  भाजपा का सांप्रदायिक एजेंडा अब पस्त हो रहा है क्योंकि धर्म की आड़ में उन्माद फैलाने वाली काठ की हांडी  चुल्हे पर बार – बार नहीं चढती। रामनवमी में डीजे बजाए जाने के नाम पर उन्माद और उत्पात की विभाजनकारी राजनीति विफल होने के बाद हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड की मासुम अबोध बच्ची की अंधविश्वास और जादू-टोना के नाम पर नृशंस हत्या और उस हत्याकांड में भाजपा नेता के मुख्य आरोपी के रुप में संलिप्तता उजागर होने पर भाजपा नेताओं की बोलती बंद हो गयी है। सीपीएम के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि झारखंड पुलिस द्वारा तत्परता से अनुसंधान करने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने और बच्ची के हत्या के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी ने भाजपा की झूठी गढी गयी कहानी की पोल खोल दी है, लेकिन इस शर्मनाक घटना पर अपनी प्लांटेड स्टोरी की भद पीटने के बाद भी भाजपा माफी मांगने के बजाए झारखंड बंद की आड़ में अपने बेनकाब चेहरे को छुपाने की असफल कोशिश कर रही है। झूठा प्रोपेगैंडा फैलाने में माहिर भाजपा की चोरी पकड़ी गयी और उसकी नकारात्मक राजनीति उजागर हो गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top