Advertisements




ग्रामीण विस्थापित मोर्चा की महाप्रबंधक से वार्ता, मांगों पर बनी सहमति
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक टी पासवान ने ग्रामीण विस्थापित मोर्चा के नेताओं के साथ मंगलवार को सफल वार्ता की। ग्रामीणों ने अपनी पांच सूत्री मांगें रखीं, जिसमें विस्थापन और मुआवजा, नगीना बाजार में फ्लाईओवर के कारण डीओसीपी कॉलोनी में आवास खाली करने, पैच के कोल डिपो में मजदूरों को सही ढंग से पेमेंट नहीं मिलने, प्रदूषण की समस्या और ब्लास्टिंग के कारण घरों में दरार पड़ने की समस्या शामिल है।
महाप्रबंधक टी पासवान ने ग्रामीणों की बातों को सुना और उनकी मांगों को मुख्यालय तक पहुंचाने के साथ हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुमित सुपकार, गौरी शंकर रवानी, राज कु रवानी आदि उपस्थित थे।



