किशुन पहलवान की मनी 15वीं पुण्यतिथि मेयर संजीव सहित आमजनों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

Advertisements

किशुन पहलवान की मनी 15वीं पुण्यतिथि

मेयर संजीव सहित आमजनों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

डीजे न्यूज, धनबाद: झरिया के लक्ष्मीनियां मोड़ स्थित श्री महाराणा प्रताप दल मंदिर में संस्थापक स्वर्गीय किशुन पहलवान की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मंगलवार को मनाई गई।  मेयर संजीव सिंह सहित अन्य लोगों ने स्व. किशुन पहलवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
उनकी स्मृति में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकीय टीम ने मेयर सहित आमजनों ने आखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।

कार्यक्रम के दौरान मेयर संजीव सिंह ने स्व. किशुन पहलवान के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका समाजसेवा के प्रति समर्पित जीवन आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे समाजसेवी व्यक्तित्वों की स्मृति को जीवित रखना समाज के लिए आवश्यक है, जिससे नई पीढ़ी को सेवा और समर्पण की प्रेरणा मिलती रहे।
कार्यक्रम में महाराणा प्रताप दल के सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top