बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

पोस्टमार्टम के बाद मृत किशोर का शव लाया गया सिंदूरपुर, माहौल हुआ गमगीन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंदूरपुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में मृत 17 वर्षीय छात्र अंबर रजक का शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को सिंदूरपुर लाया गया। शव पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक के पिता माता समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव के प्रबुद्ध जन पीड़ितों को ढांढस बंधा रहे थे।
——————————————–
कुंज भंग के साथ हरि संकीर्तन संपन्न

बलियापुर: प्रधानखंटा में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरि संकीर्तन का समापन मंगलवार को कुंज भंग के साथ हुआ। समापन बेला में गायक गोपाल कृष्ण दास के प्रवचन को सुनने के लिए श्रोताओं की काफी भीड़ जुटी। कार्यक्रम को संपन्न कराने में 16 आना कमेटी के अध्यक्ष रवि गुप्ता, पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी, अमित बनर्जी, विद्युत चक्रवर्ती, मदन महतो, अनिल महतो, कैलाश महतो आदि का योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top