बलियापुर उपद्रव: शांति समिति की बैठक में भाईचारा बरकरार रखने पर दिया जोर एसएसपी बलियापुर में बोले-पलभर में कैसे टूट जाता है दादा-काका का रिश्ता

Advertisements

बलियापुर उपद्रव: शांति समिति की बैठक में भाईचारा बरकरार रखने पर दिया जोर

एसएसपी बलियापुर में बोले-पलभर में कैसे टूट जाता है दादा-काका का रिश्ता

 

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): रामनवमी के दिन भीखराजपुर के पास सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की घटना के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से बलियापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मौजूद प्रबुद्ध जनों ने घटना को दुखद बताया तथा आगे इस तरह की पुनरावृति ना हो इसके लिए सभी लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पलभर में कैसे टूट गया दादा-काका का रिश्ता: एसएसपी

बैठक को संबोधित करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने रामनवमी के दिन घटी घटना पर दुख व्यक्त किया। एस एसपी ने कहा कि किसी भी त्योहार के पहले जिला स्तरीय शंति समिति की बैठक होती है। बैठक के दौरान सदस्यों की बातों से लगता है कि त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न जो जाएगा। 365 दिन में 364 दिम एकसाथ रहने वालों‌ में एक दी ऎसा क्या हो जाता है कि पलभर में दादा-काका का रिश्ता टूट जाता है। उन्होंने कहा कि इसपर चिंतन मंथन करने की जरूरत है ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न‌ हो।

कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई

एसएसपी ने कहा की ऐसी घटना से न सिर्फ जगह की बदनामी होती है बल्कि पुलिस प्रशासन पर भी काला धब्बा लग जाता है। एसएसपी ने कहा कि बलियापुर में घटी घटना के विरुद्ध जो भी कार्रवाई हुई है वह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है । उन्होंने  कहा कि जो भी व्यक्ति निर्दोष होंगे उन पर कभी भी कार्रवाई नहीं होगी। एसएसपी ने कहा कि पुलिस के समक्ष 11 ऐसे वीडियो हैं जिसे जरूरत पड़ने पर प्रदर्शित भी किया जाएगा, ताकि दोषी और निर्दोष की पहचान हो सके।
उन्होंने कहा कि पुलिस कभी पक्षपात नहीं करती।  निर्दोष व्यक्तियों को डरने की जरूरत नहीं है। वे अपने घर में रहे। घटना के दिन बलियापुर बाजार में घटी तोड़फोड़ की घटना से प्रभावित लोगों को थाना में लिखित शिकायत देने को कहा ताकि विधि सम्मत कार्रवाई किया जा सके।

निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटना होने से जो भी व्यक्ति गिरफ्त में आते हैं उन्हें काफी परेशानियां होती है। इसलिए ऐसी घटनाओं को रोकने की जरूरत है। साथ ही निर्दोष लोगों पर कार्रवाई नहीं करने की अपील की।

सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो भी निर्दोष व्यक्ति का नाम घटना में आया है वह आवेदन दें। इसकी जांच कर उन्हें दोष मुक्त करने की अपील पुलिस प्रशासन से किया।

ये थे मौजूद
बैठक में एसएसपी, निरसा व सिंदरी विधायक, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एसडीएम लोकेश बारंगे, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, लॉएंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, डीएसपी मुख्यालय नौशाद आलम, डीएसपी शंकर कामत, भाजपा नेत्री तारा देवी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, घनश्याम ग्रोवर, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, कमल खान, मेराज खान, भगत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, अनवर अली खान, भाजपा नेत्री कल्पना मुखर्जी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के हैदर अली, निर्मल रजवार, समीर मुर्मू, ईश्वर मरांडी, दिनेश सिंह, जिला परिषद सदस्य उषा महतो सहित सैकड़ो थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top