मासूम बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए 03 अप्रैल को दुमका बंद का आह्वान

Advertisements

मासूम बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए 03 अप्रैल को दुमका बंद का आह्वान

डीजे न्यूज, दुमका: हजारीबाग में मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हुई निर्मम हत्या की घटना के विरोध में दुमका के भाजपाई 02 अप्रैल को जिले के सभी प्रखंडों में मशाल जुलूस निकालेंगे। साथ ही 03 अप्रैल को दुमका बंद का आह्वान किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए पार्टी ने जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद, निंदनीय एवं आक्रोशजनक है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने पीड़िता के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस अमानवीय घटना के विरोध में तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश नेतृत्व ने आंदोलन का आह्वान किया है।
उन्होंने नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं व्यवसायियों से बंदी को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है ताकि पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में एक सशक्त संदेश दिया जा सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top