डीसी रवि आनंद ने किया एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ सदर अस्पताल एवं 09 सीएचसी/पीएचसी में 29 जून तक चलाया जाएगा अभियान शत प्रतिशत चिन्हित बच्चियों का वैक्सीनेशन करें सुनिश्चित: डीसी

Advertisements

डीसी रवि आनंद ने किया एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ

सदर अस्पताल एवं 09 सीएचसी/पीएचसी में 29 जून तक चलाया जाएगा अभियान

शत प्रतिशत चिन्हित बच्चियों का वैक्सीनेशन करें सुनिश्चित: डीसी

डीजे न्यूज, जामताड़ा:  सदर अस्पताल, जामताड़ा से उपायुक्त रवि आनंद ने सोमवार को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम का विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।
उपायुक्त रवि आनंद ने अभिभावकों से अपील कर कहा कि वे पात्र आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को इस महत्वपूर्ण टीके से अवश्य लाभान्वित कराएं, ताकि भविष्य में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आगामी 29 जून तक जिले के सदर अस्पताल के अलावा 09 सीएचसी/पीएचसी सेंटरों में लक्षित 8101 बच्चियों को टीका प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए सभी चिन्हित वैक्सीनेशन सेंटरों में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं उपायुक्त ने कहा कि एचपीवी टीका भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है, जिसका प्रमुख कारण मानव पैपिलोमा विषाणु के संक्रमण को माना जाता है। वहीं उन्होंने टीकाकरण से पूर्व एवं पश्चात बरती जाने वाली सावधानियों एवं मार्गदर्शिका के अनुरूप टीका लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने टीके को लेकर फैली भ्रांतियों पर रोक लगाने एवं ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने हेतु समुचित प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया कि टीका लगाने के बाद बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर पहचान चिह्न भी लगाया जाएगा, जिससे टीकाकरण की निगरानी और पहचान में सुविधा हो सके। इस दौरान पात्र आयु वर्ग 14 वर्ष से ऊपर एवं 15 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों को चिकित्सकों की मौजूदगी में मेडिकल टीम के द्वारा टीका लगाया गया।

मौके सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, डॉ निलेश कुमार, डीएस, डॉ दिनेश प्रसाद, डीपीएम  प्रदीप कुमार महतो, अंतेश आनंद, उज्जवल कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top