एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण बीएलओ को प्रतिदिन फिल्ड वेरिफिकेशन करने का निर्देश

Advertisements

एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

बीएलओ को प्रतिदिन फिल्ड वेरिफिकेशन करने का निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद विधानसभा के ईआरओ सह अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने प्री एसआईआर  के संदर्भ में युक्तिकरण के उपरांत प्रत्येक घरों में चिपकाएं जा रहे प्रतीकात्मक मकान नंबर के क्रम में मतदान केंद्र संख्या 166 एवं 180 का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उक्त दोनों बूथ के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को सभी आवश्यक निर्देश दिया। साथ में अधिक से अधिक मैपिंग, एएसडीडी सूची तैयार करने, मतदाताओं के ब्लैक एंड व्हाइट एवं अस्पष्ट फोटो को चिह्नित करते हुए उनका बीएलओ एप से रंगीन फोटो अपडेट करने, डेमोग्राफिक समान इंट्री का डेटा बीएलओ एप में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा फॉर्म 6, 7 एवं 8 का प्रतिदिन फिल्ड वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी  रविन्द्र नाथ ठाकुर, उक्त बूथ के बीएलओ पर्यवेक्षक  सतीश कुमार राय, बीएलओ सबिता कुमारी एवं ज्योति कुमारी तथा निर्वाचन प्रभारी बिनोद कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर  सजल मंडल उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top