मधुबन पैक्स की वार्षिक आमसभा में धान खरीद बढ़ाने व किसानों को लाभ पहुंचाने पर जोर

Advertisements

मधुबन पैक्स की वार्षिक आमसभा में धान खरीद बढ़ाने व किसानों को लाभ पहुंचाने पर जोर

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : मधुबन पैक्स लिमिटेड (MPCS) की वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष कैलाश प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष पैक्स के माध्यम से धान की खरीद बड़े स्तर पर की जाएगी और किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बताया कि किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे आसानी से धान की बिक्री कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि पैक्स के पुराने बकायेदारों को समय पर भुगतान करने की अपील की गई है, अन्यथा उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस (FIR) की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही पैक्स को ऑनलाइन किया जाएगा, साथ ही प्रज्ञा केंद्र की सुविधा भी लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। सभा में कृषि एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी गई और किसानों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में पैक्स प्रबंधक मोहन कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित रहे। मौके पर अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, सचिव सह प्रबंधक मोहन कुमार कर्मकार, रंजीत कुमार, विनोद कुमार, जयनारायण मंडल, प्रकाश गुप्ता, धनंजय मंडल, दिलीप कुमार, गोपाल साहू, उमेश रजक, मनी देवी, मीना देवी, सीता देवी, शंकर मंडल, मनोज देवी, अतुल जैन, भोला बनवासी, सोमनाथ गुप्ता सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top