अहान विश्वास के शतक से डीसीसीसी ब्लू की आसान जीत

Advertisements

अहान विश्वास के शतक से डीसीसीसी ब्लू की आसान जीत

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद क्रिकेट कोचिंग कैंप के तत्वावधान में प्रीमियर लीग का आगाज शनिवार को हुआ।  सीसीडब्लूओ मैदान में खेले गए पहले मैच में अहान विश्वास के शानदार शतक की बदौलत डीसीसीसी ब्लू ने डीसीसीसी रेड को 104 रनों के भारी अंतर से पराजित कर दिया।
इस मैच में डीसीसीसी ब्लू ने पहले खेलते हुए निर्धारित 30 ओवर में दो विकेट पर 282 रनों का भारी स्कोर खड़ा किया। अहान विश्वास ने 28 चौके की मदद से 144, रिधान चौरसिया ने 10 चौके की मदद से 55 एवं एकलव्य सिंह ने 10 चौके की मदद से 53 रन बनाए।  रेड की ओर से जितेंद्र यादव ने एक विकेट लिया। जवाब में रेड की टीम 178 रन ही बना सकी।जितेंद्र यादव ने 21, रूद्र शर्मा ने 20 तथा कप्तान राजवीर सिंह डांग ने 17 चौके की मदद से 88 रन बनाए। विजेता टीम की ओर से इशान पोपट एवं रिधान चौरसिया ने तीन-तीन तथा एकलव्य सिंह ने दो विकेट लिया। इससे पहले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अरुण सिंह ने किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अपनी शुभकामनाएं दी । मौके पर महादेव सिंह एवं अन्य मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top